सदर अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज
कोइलवर : बच्चों के बीच पूर्व में हुए मामूली विवाद को लेकर मंगलवार को आरोपितों ने भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. नाजुक हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना कोइलवर थाने के कटकैरा मिश्रपुरा गांव की है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार कटकैरा मिश्रपुरा गांव में दो दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था. विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा की दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद भी शुरू हो गया. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई थी. इसके बाद एक पक्ष ने मंगलवार को श्रवण कुमार के पुत्र संजय कुमार (30 वर्ष) और पुत्री मंजू देवी (25 वर्ष) पर तेजाब फेंक दिया. इससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक
कोइलवर में मामूली विवाद…
हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पर दोनों का इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. एसिड अटैक के बाद गांव में दहशत का माहौल है. मारपीट में घायल पिता को देखने के लिए संजय मंगलवार को ही अपने गांव आया था. संजय दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में वेल्डर का काम करता है. उसने बताया कि दो दिन पहले उसके पिता को लाठी-डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया गया था. उन्हीं का हालचाल लेने वह पहुंचा था. युवक ने बताया कि दोनों भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य बैठे थे, तभी आरोपितों ने तेजाब फेंक दिया.
भरती घायल भाई-बहन.
