शिक्षा जगत के लिए बहुमूल्य रत्न थे स्व रामलखन बाबू

आरा : शिक्षाविद स्व रामलखन सिंह की 42वीं पुण्यतिथि मदन जी के हाता पकड़ी में कार्यपालक पदाधिकारी नासरीगंज बीके प्रभाकर के आवास पर मनायी गयी. आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विवि के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ प्रो पारस राय एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक विवि प्रो केडी तिवारी ने संयुक्त रूप से की. अध्यक्षता […]

आरा : शिक्षाविद स्व रामलखन सिंह की 42वीं पुण्यतिथि मदन जी के हाता पकड़ी में कार्यपालक पदाधिकारी नासरीगंज बीके प्रभाकर के आवास पर मनायी गयी. आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विवि के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ प्रो पारस राय एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक विवि प्रो केडी तिवारी ने संयुक्त रूप से की. अध्यक्षता करते हुए प्रो राय ने स्व रामलखन सिंह को आदर्श शिक्षक एवं कुशल प्रशासक बताया. प्रो केडी तिवारी ने कहा कि आज के शिक्षकों को उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.

विवि के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो बीएन राय ने कहा कि स्व रामलखन बाबू में माता की ममता, पिता की क्षमता एवं गुरु की समता तत्व का सर्वदा दर्शन होता था. सिकरहटा उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मुटुकधारी सिंह ने कहा कि वे हर विषयों के पारंगत थे. श्रद्धांजलि सभा को उपेंद्र सिंह, डॉ बीएन, डॉ आनंद बिहारी मिश्र, प्रो जनेश्वर राय, प्रो दिनेश राय, पूर्व प्राचार्य डॉ राम बहादुर शर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, विजय नारायण सिंह, तारकेश्वर सिंह, संजय सिंह, बरमेश्वर पांडेय, प्रो अरविंद कुमार, अजीत कुमार सिंह, अतुल कुमार आदि ने संबोधित करते हुए राम लखन बाबू को शिक्षा क्षेत्र का बहुमूल्य रत्न बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >