मोदी ने देश में पैदा कर दिया है आर्थिक संकट

छह को समाहरणालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया जायेगा आरा : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है. नोटबंदी व्यवस्था पूर्णत: असफल है और समाज के हर वर्ग के लोग परेशानी झेल रहे हैं. उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक डॉ […]

छह को समाहरणालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया जायेगा

आरा : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है. नोटबंदी व्यवस्था पूर्णत: असफल है और समाज के हर वर्ग के लोग परेशानी झेल रहे हैं. उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक डॉ हरखू झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं.
उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक संकट के साथ बेरोजगारी की भी समस्या पैदा हो गयी है. कांग्रेस कालाधन के खिलाफ है, लेकिन इसके नाम पर देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों व युवाओं को परेशान होना पड़ रहा है. मोदी सरकार द्वारा 50 दिन बाद भी कितना कालाधन आया, इसकी जानकारी नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि देश अब मोदी से जवाब चाहता है. केंद्र की इस नीति के खिलाफ छह जनवरी को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया जायेगा
. इसके साथ ही आठ जनवरी को जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों द्वारा एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया जायेगा. जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, श्रीधर तिवारी, तीर्थनाथ दूबे, अरविंद सिंह टुना, पन्नग कुमार त्रिपाठी, रवींद्र कुमार, हीरालाल दूबे सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >