आग से झुलसे बैंक प्रबंधक की इलाज के दौरान पटना में मौत

30 दिसंबर को पारिवारिक कलह से तंग बैंक मैनेजर ने लगा ली थी आग पीरो : दो दिन पूर्व आग से झुलसे चरपोखरी सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर सिंह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी़. मूल रूप से अगिआंव बाजार थाने के पिटरो गांव निवासी उमाशंकर सिंह विगत कई वर्षों […]

30 दिसंबर को पारिवारिक कलह से तंग बैंक मैनेजर ने लगा ली थी आग

पीरो : दो दिन पूर्व आग से झुलसे चरपोखरी सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर सिंह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी़. मूल रूप से अगिआंव बाजार थाने के पिटरो गांव निवासी उमाशंकर सिंह विगत कई वर्षों से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पीरो नगर के वार्ड नंबर 2 स्थित किराये के मकान में रहते थे़ बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर गत शुक्रवार को उन्होंने आग लगा कर खुदकशी करने का प्रयास किया था़. आग से गंभीर रूप से झुलसे बैंक मैनेजर को सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. बैंक मैनेजर का पटना का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था,
जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया़. दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे. मृत बैंक मैनेजर चरपोखरी को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत थे और इसी साल जनवरी माह में रिटायर भी करनेवाले थे. इधर भाजपा नेता मदन स्नेही, भीम ओझा, ललन अकेला, दुधेश्वर प्रसाद, असरफ खान, मंटू सिंह, अमित कुमार कक्कड़ समेत दर्जनों लोगों स्व सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >