डीएवी के दो छात्र नेशनल गेम्स के लिए चयनित

आरा : डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा के दो छात्र राजवीर और ऋषिराज का चयन एसजीएफआइ नेशनल गेम्स बैडमिंटन के लिए हुआ है. कडपा, केरल में आयोजित इस नेशनल गेम्स में विद्यालय के छात्रों का चयन होने पर प्राचार्य संजय सिन्हा ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह चयन राज्य स्तर पर पिछले दिनों पूर्णिया […]

आरा : डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा के दो छात्र राजवीर और ऋषिराज का चयन एसजीएफआइ नेशनल गेम्स बैडमिंटन के लिए हुआ है. कडपा, केरल में आयोजित इस नेशनल गेम्स में विद्यालय के छात्रों का चयन होने पर प्राचार्य संजय सिन्हा ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह चयन राज्य स्तर पर पिछले दिनों पूर्णिया में आयोजित गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मानसिकता के लिए खेल बहुत बड़ा आधार है. राजवीर व ऋषिराज राधिकारमण के जुड़वा बच्चे हैं, जो स्वयं एक राज्यस्तरीय खिलाड़ी रहे हैं. इसके पहले इन दोनों छात्र डीएवी कलस्टर नेशनल गेम्स दिल्ली में भी भाग ले चुके हैं. इनका राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना गर्व की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >