आचार्य को सम्मानित किये जाने पर दी बधाई

आरा : पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा आचार्य डॉ भारत भूषण पांडेय समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. काशी के विद्वान व समाजसेवियों के द्वारा गत दिन कैमूर के रामगढ़ में आयोजित […]

आरा : पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा आचार्य डॉ भारत भूषण पांडेय समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.
काशी के विद्वान व समाजसेवियों के द्वारा गत दिन कैमूर के रामगढ़ में आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय नेता संजय भाई जोशी ने डॉ भारत भूषण पांडेय को सम्मानित किया. इसको लेकर सनातन शक्तिपीठ संस्थान से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही कहा कि जिले का गौरव बढ़ा है. जनवरी में आचार्य पांडेय का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह होगा. मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ उमाशंकर पांडेय, मदन मोहन सिंह, सियाराम दूबे, राजेंद्र यादव, एन पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >