नर्तकी के चंगुल में फंसी छात्रा हुई मुक्त

आरा : घर से भागी रोहतास जिले की एक छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंस गयी. छात्रा को बेंगलुरू बेचने ले जाने के क्रम में पुलिस ने आरा से नर्तकी को दबोच लिया. गिरफ्तार नर्तकी से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है. जानकारी के […]

आरा : घर से भागी रोहतास जिले की एक छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंस गयी. छात्रा को बेंगलुरू बेचने ले जाने के क्रम में पुलिस ने आरा से नर्तकी को दबोच लिया. गिरफ्तार नर्तकी से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के कायस्थ बहुआरी गांव से एक छात्रा 24 दिसंबर को परिवार के सदस्यों ने नाराज होकर घर से भाग निकली. छात्रा ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी.
घर से भागने के बाद वह एक ऑटो में बैठी. ऑटो चालक ने रिमझिम देवी नामक नर्तकी के पास लालच में आकर पहुंचा दिया कि उसे कुछ पैसे प्राप्त होंगे. छात्रा को वहीं छोड़ कर गायब हो गया. सूत्रों के अनुसार नर्तकी रिमझिम देवी ने उसे बहला फुसला कर झांसे में लेकर अपनी बेटी की तरह रखने की बात कही. चंद घंटे ही बीते थे कि नर्तकी ने उसे एक लड़के के साथ बातचीत करने के लिए उलझा दिया. इसी बीच छात्रा को प्यास लगी तो वह दूसरे कमरे के पास पहुंची, तो नर्तकी और लड़के अमित की बातों पर उसे शक होने लगा. पुख्ता यकीन तब हुआ जब उसे बेंगलुरू ले जाकर बेचने की तैयारी होने लगी. उसने गौर से दोनों की बातों को सुना.
ट्रेन लेट हुई, तो चंगुल से बच पायी छात्रा : इधर आरा रेलवे स्टेशन से बेंगलुरू की गाड़ी नर्तकी छात्रा के साथ पकड़ने आयी थी. बिक्रमगंज से जैसे ही वह आरा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो पता चला कि बेंगलुरू जाने वाली गाड़ी चार घंटे लेट है. इसके बाद नर्तकी छात्रा को लेकर पकड़ी मुहल्ले में अपनी एक सहेली आरती के यहां पहुंची. दूसरे कमरे में जैसे ही नर्तकी रिमझिम मुंह हाथ धोने गयी, मौका पाकर छात्रा रेश्मा (काल्पनिक नाम ) ने आरती से सारी कहानी कह डाली. इसके बाद आरती ने नवादा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर छात्रा को नर्तकी के चंगुल से बचा लिया. नर्तकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >