खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल करें किसान
राजपुर : विश्व मृदा दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन के प्रांगण में मृदा दिवस समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर किसानों को खेतों की बीमार मिट्टी को उपजाऊ रखने के वैज्ञानिक तरीके बताये गये. किसानों को बताया गया कि भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के लिए किस तरह से […]
राजपुर : विश्व मृदा दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन के प्रांगण में मृदा दिवस समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर किसानों को खेतों की बीमार मिट्टी को उपजाऊ रखने के वैज्ञानिक तरीके बताये गये. किसानों को बताया गया कि भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के लिए किस तरह से रासायनिक खाद के अलावा जैविक खादों का भी इस्तेमाल करें, खेतों की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए हयूमस की मात्रा अधिक होनी चाहिए.
फसल की बुआई के समय बीज के अनुपात में ही खाद का इस्तेमाल करें. इसके बाद खेतों में भरपूर पैदावार बढ़ाने के लिए समय-समय पर होनेवाले मिट्टी जांच के लिए खेतों से मिट्टी निकालने का तरीका भी बताया गया़ इसके बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया़ इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रमुख पति चंद्रशेखर प्रसाद, कृषि समन्वयक धनंजय कुमार, बीटीएम राजेश कुमार, एटीएम विवेकानंद उपाध्याय, कृषि सलाहकार राकेश खरवार, मुकेश सिंह, संजय ओझा, अनिता कुमारी उपस्थित थे़
मृदा कार्ड है आवश्यक : बीएओ : केसठ. कृषि एवं किसान मंत्रालय द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर रविवार को किसानों को मृदा कार्ड वितरण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की. कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 किसानों में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमीरचंद राम ने कहा कि खेतों में उर्वरता बनाये रखने के लिए मृदा कार्ड बनाना आवश्यक है. मृदा कार्ड बनाकर उपयोग करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी. उन्होंने मृदा में जैविक कार्बन प्रबंधन करने की अपील की.
चक्की>> अधिकारियों ने सुरक्षा का लिया जायजा
मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के लहना में होनेवाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन के लिए सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद आ रहे हैं, इसे लेकर सोमवार को कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान एसडीपीओ कमलापति सिंह व एसडीओ प्रमोद कुमार ने सभा स्थल के पास बन रहे मंच, बैरिकेटिंग, हेलीपैड आदि का जायजा ले संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया़ विधायक शंभूनाथ यादव ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा़
यहां से वे सीधे शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन करने चले जायेंगे़ वहां से आने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे.