आरा : नगर थाने के सिंगही गांव में हुई हत्या के मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
पुलिस ने बताया कि पैसा मांगने के दौरान युवक शैलेश की बाप-बेटे ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर गांगी नदी में फेंकने के दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया था. पकड़े गये बिगन साह और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया था तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया था. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसका एक पुत्र संतोष कुमार फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, इस घटना के बाद से ही संतोष फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
