जनहित तथा स्वहित के घेराबंदी में विकास की प्रक्रिया निर्धारित होती है़ विकास के लिए उत्तरदायी कर्णधारों की मानसिकता के आधार पर विकास की दिशा निर्धारित होती है़ कर्णधारों की मानसिकता जनहित की तरफ है, तो विकास की धारा बह निकलेगी और यदि उनकी मानसिकता स्वहित की तरफ है, तो विकास का कदम डगमगाना तय है.
नहीं हुआ विकास, काफी पिछड़ा है वार्ड
जनहित तथा स्वहित के घेराबंदी में विकास की प्रक्रिया निर्धारित होती है़ विकास के लिए उत्तरदायी कर्णधारों की मानसिकता के आधार पर विकास की दिशा निर्धारित होती है़ कर्णधारों की मानसिकता जनहित की तरफ है, तो विकास की धारा बह निकलेगी और यदि उनकी मानसिकता स्वहित की तरफ है, तो विकास का कदम डगमगाना तय […]

जनता को विकास के लिए चुनाव के समय समझदारी से काम लेना चाहिए़
आरा : नौ वर्षों का सफर तय करने के बाद भी निगम के वार्डाें की स्थिति अभी भी दयनीय ही है़ कच्ची गलियां, कच्ची नालियां आज भी आदम जमाने की कहानी कह रही हैं,जबकि विकास के दावे तो आसमान छू रहे हैं. सरकार द्वारा चलायी जा रही एक भी योजना अपने लक्ष्य को नहीं पा सकी है. दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं. मजबूर वार्डवासी मृगमरीचिका की तरह आस में जी रहे हैं. वार्ड 40 के हालात का ऑन द स्पॉट का जायजा लेने पर समस्याओं का अंबार दिखायी दिया.
वार्ड 40 के अंतर्गत मोहल्ले : पूर्वी नवादा,नयका टोला, जवाहर टोला, मील रोड का कुछ भाग.
वार्ड की जनसंख्या: लगभग 15 हजार.
वार्ड के अंतर्गत विद्यालय : राजकीय प्राथमिक विद्यालय,जवाहर टोला.
सफाई नहीं होने से कई जगह पसरी है गंदगी : वार्ड में सफाई कर्मियों के नियमित नहीं आने से सफाई अच्छी तरह से नहीं हो पाती है़ इससे कई जगह कचरा पसरा रहता है़ अनुसूचित जाति के लोगों के मोहल्ले में आज भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है़ नालियां भी प्राय: जाम ही रहती हैं. इससे सड़कों पर गंदा पानी पसर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना वार्ड में दम तोड़ रही है़ वहीं कई नालियां एवं गलियां आज भी कच्ची ही हैं तथा आदम के जमाने की याद दिला रही हैं.
वार्ड नंबर 40 का अर्धनिर्मित शौचालय.
सफाई नियमित नहीं होने से गंदगी पसर जाती है
मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है़ इसके लिए कोई भी निरोधक उपाय नहीं किया जा रहा है़ फॉगिंग मशीन खरीदने पर लाखों का खर्च किये गये, पर उससे किसी को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है़
सुनील कुमार
गलियों एवं नालियों की नियमित सफाई नहीं करायी जाती है, इससे कई जगहों कूड़ा फैला रहता है़ नालियां भी नियमित सफाई के अभाव में जाम हो जाती हैं. इससे काफी परेशानी होती है.
शिव कुमारी
पानी की काफी किल्लत है़ न तो जलमीनार है और न ही समरसेबल
पंप योजना अभी चालू हो पायी है़ चापाकल भी बहुत कम संख्या में लगे हैं. उसमें भी कई खराब पड़े हैं.
भोला पासवान
कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है,वहीं कई योजनाएं पूरी कर ली गयी हैं. वार्ड आयुक्त की सिफारिश पर त्वरित कार्रवाई की जाती है़ कई योजनाओं का सर्वे कराया जा रहा है.
प्रमोद कुमार
वार्ड के विकास के लिए कई कार्य हुए हैं. बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगवायी गयी हैं. वार्ड में नियमित सफाई की जाती है़ नालियों का भी निर्माण हुआ है. घर-घर शौचालय योजना के तहत 20 लोगों को पहली किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है.
सुधा देवी
सफाई नियमित नहीं होने से गंदगी पसर जाती है़ इससे बदबू निकलती है़ संक्रामक रोगों के फैलने का भी भय बना रहता है़ शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है़
पप्पू राम