कोइलवर : नोटबंदी को लेकर विभिन्न राजनीति दल द्वारा बुलायी गयी भारत बंद पर भाकपा माले कोइलवर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कोइलवर पुल पर लगभग दो घंटे जाम कर यातायात को ठप कर दिया़ जिससे पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़ भाकपा माले के अंचल सचिव नंदजी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सुबह ग्यारह बजे पुल के पुल पर पहुंच यातायात को ठप कर दिया़ इस दौरान केंद्र सरकार के नोटबंदी वापस लेने को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया़
माले कार्यकर्ता चंदेष्वर राय ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुॅचाने व गरीबों को दोहन करने के लिए दो हजार का नोट बाजार में लायी है. जो तुगलकी फरमान है़ नोट बंदी के कारण किसानों के जमीन खाली पड़े हुए है़ं आमलोग मर रहे है़ं फिर भी केंद्र सरकार इसे सही ठहरा रहा है़ जिसे जल्द ह वापस लेना होगा़ इधर जाम को लेकर कोईलवर पुल के पष्चीमि छोर को यातायात व्यवस्था चरमरा गयी़ इस दौरान यात्रियों का काफी फजीहत झेलनी पड़ी़ लगभग एक बजे पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटाया़ जिसके दो घंटे बाद भी जाम की स्थिति बनी रही़ और वाहन धीरे-धीरे खसकती रही़
