डबल मर्डर से पुलिस का माथा ठनक

पीरो : में घर के बाहर जुटी भीड़ व हत्या की खबर सुन बेसुध पड़ी मां. ऐसे हुई घटना की जानकारी 24 नवंबर को दिन में अभिषेक अपने गांव से पटना पहुंचा था. करीब तीन बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह ठीक से पटना आ गया है. इसके बाद पटना […]

पीरो : में घर के बाहर जुटी भीड़ व हत्या की खबर सुन बेसुध पड़ी मां.

ऐसे हुई घटना की जानकारी
24 नवंबर को दिन में अभिषेक अपने गांव से पटना पहुंचा था. करीब तीन बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह ठीक से पटना आ गया है. इसके बाद पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर-15 के रहनेवाले अभिषेक के जीजा अमित कुमार खाना लेकर कमरे पर पहुंचे थे. उनका कहना है कि वह खाना देकर वापस घर चले गये.
जबकि हत्या के बाद पता चला है कि खाना वैसे ही रखा हुआ था, किसने हाथ तक नहीं लगाया था. अगले दिन 25 नवंबर को दिन में करीब दो बजे दोबारा अभिषेक का जीजा कमरे पर गया था.
लेकिन बाहर से कमरे में ताला लगा देखकर वह वापस चला गया. इधर 24 की शाम के बाद दोनों भाईयों की घर पर बात नहीं हुई, फोन स्विच ऑफ जा रहा था. इसके बाद अभिषेक की मां रेनू देवी ने अपने भाई अनिल कुमार को फोन किया, उसने बताया कि दोनों बेटों का फोन नहीं लग रहा है, वह अपने छोटे बेटे को पटना भेज रहा है. इसके बाद छोटा बेटा अमित कुमार पटना आया और अपने मामा के साथ कमरे पर पहुंचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >