"12 लाख से वार्डों में बनेंगी पक्की नाली- गली

आरा : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन को लेकर डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक की, जिसमें डीएम ने कहा कि प्रथम वर्ष में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले की 228 पंचायतों के 20 प्रतिशत वार्डों में पक्की नाली-गली, हर घर को नल से जल […]

आरा : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन को लेकर डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक की, जिसमें डीएम ने कहा कि प्रथम वर्ष में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले की 228 पंचायतों के 20 प्रतिशत वार्डों में पक्की नाली-गली, हर घर को नल से जल तथा शौचालय सहित सात निश्चय से संबंधित योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कराया जाना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में पक्की नाली-गली योजना पर करीब 12 लाख रुपये की राशि फिलहाल खर्च की जानी है.

ऐसे में अभियंता प्रत्येक अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा बहुल चयनित वार्डों में पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य के साथ योजनाओं की स्थलीय जांच कर नाली-गली बनाने से संबंधित योजना का प्राक्कलन तैयार करें. वार्डवार पक्की नाली-गली योजना का प्राक्कलन बनाने में देर करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि द्वितीय वर्ष में 228 पंचायतों के 30 प्रतिशत वार्डों, तृतीय वर्ष में भी 30 प्रतिशत वार्डों तथा चतुर्थ वर्ष में शेष बचे 20 प्रतिशत वार्डों को योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण नाली-गली पक्कीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिए वार्ड सभा में वार्ड विकास समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है. समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य होंगे. बैठक में सभी अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे.

प्रथम वर्ष में 228 पंचायतों के 20 प्रतिशत वार्डों का होगा कायाकल्प
प्राक्कलन बनाने में देर करने वाले अभियंताओं पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >