जिला संचालन समिति के प्रस्ताव पर लगी प्रशासनिक स्वीकृति की मुहर
आरा : चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री सेतु योजना से 16 पुल-पुलियों का निर्माण कार्य कराया जायेगा. विधान सभावार क्षेत्रवार विधायकों द्वारा अनुशंसित पुल-पुलिया निर्माण संबंधित प्रस्ताव को गत दिनों जिला संचालन समिति की बैठक में स्वीकृति की मुहर लगायी गयी थी. इसके बाद जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने सभी जिला संचालन समिति से पारित पुल-पुलिया निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर प्रशासनिक स्वीकृति की मुहर लगा दी है.
इसके साथ ही विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के चयनित स्थलों पर मुख्यमंत्री सेतु योजना मद की राशि से पुल-पुलिया निर्माण कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इसको लेकर क्रियान्वयन एजेंसी को निविदा निकालने और पुल-पुलिया निर्माण कराने का आदेश जिला योजना कार्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है.
