आदेश का अनुपालन नहीं करने पर सीओ के वेतन पर लगी रोक

आरा : कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर एसीजेएम सप्तम प्रणव शंकर ने बड़हरा अंचलाधिकारी के वेतन पर कोर्ट में प्रतिवेदन दाखिल करने तक रोक लगाने का आदेश देते हुए जिला पदाधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया है. सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बड़हरा थानान्तर्गत बखोरापुर गांव निवासी राजेश्वरी प्रसाद […]

आरा : कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर एसीजेएम सप्तम प्रणव शंकर ने बड़हरा अंचलाधिकारी के वेतन पर कोर्ट में प्रतिवेदन दाखिल करने तक रोक लगाने का आदेश देते हुए जिला पदाधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया है. सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बड़हरा थानान्तर्गत बखोरापुर गांव निवासी राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने मारपीट करने को लेकर कोर्ट में एक मुकदमा किया था, जिसमें अभियुक्त रंगनाथ सिंह की जमीन की रसीद पर जमानत हुई थी. बाद में परिवादी ने रसीद को गलत बताते हुए कोर्ट में आवेदन दिया.
कोर्ट ने बड़हरा अंचलाधिकारी से रसीद की जांच प्रतिवेदन देने का आदेश दिया. कोर्ट द्वारा अंचलाधिकारी को रिमाइंडर भी दिया गया. कारण- पृच्छा के दो माह बाद भी कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर एसीजेएम सप्तम ने कोर्ट में प्रतिवेदन दाखिल करने तक बड़हरा अंचलाधिकारी के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >