भू-विवाद में मांग के साथ कोख भी गंवा बैठी मुन्नी

पीरो. जमीन विवाद में मुन्नी देवी अपने पति को गंवाने के दुख से अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पायी थी कि गुरुवार की शाम पुत्र की हत्या ने उसे झकझोर दिया़ जमीन की खातिर अपनी मांग के बाद कोख भी गंवा बैठी मुन्नी देवी अपने किशोर पुत्र की हत्या के बाद से बेसुध होकर […]

पीरो. जमीन विवाद में मुन्नी देवी अपने पति को गंवाने के दुख से अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पायी थी कि गुरुवार की शाम पुत्र की हत्या ने उसे झकझोर दिया़ जमीन की खातिर अपनी मांग के बाद कोख भी गंवा बैठी मुन्नी देवी अपने किशोर पुत्र की हत्या के बाद से बेसुध होकर केवल रोये जा रही है़ बता दें कि गुरुवार की शाम पीरो थाने के देवचंदा गांव में भूमि विवाद को लेकर किशोर उज्ज्वल राय उर्फ गप्पू राय की हत्या कर दी गयी थी़. गप्पू राय की हत्या के पूर्व उसके पिता जितेंद्र राय की हत्या इसी वर्ष जनवरी में कर दी गयी थी़ उज्ज्वल की हत्या के बाद मुन्नी देवी को अब अपने दोनों छोटे पुत्रों सप्पू और अप्पू की चिंता सता रही है़

चार नामजद : उज्ज्वल राय की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में शुक्रवार को मृतक की मां मुन्नी देवी के बयान पर चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़. शशिभूषण राय, दीपू राय, प्रमोद राय व एक अन्य पर नामजद प्राथमिकी, जबकि छह अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है.

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में मृतक की मां के बयान पर एक नामजद मामला दर्ज किया गया है़ नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुरुवार की रात से ही छापेमारी कर रही है़, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >