जइसे-जइसे रुपया आवता, सड़क पर बढ़ल जाता भीड़

आरा : सरकार के नोटबंदी का नगर में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. सड़क पर चलने वाला ग्रामीण परिवेश का एक व्यक्ति जिसका नाम सोहन प्रसाद था. पकड़ी चौक के आसपास कह रहा था कि ‘जइसे-जइसे पइसा आवता, वइसे-वइसे सड़क पर भीड़ बढ़ल जाता. अब लगता कि थोड़े दिन में सब कुछ […]

आरा : सरकार के नोटबंदी का नगर में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. सड़क पर चलने वाला ग्रामीण परिवेश का एक व्यक्ति जिसका नाम सोहन प्रसाद था. पकड़ी चौक के आसपास कह रहा था कि ‘जइसे-जइसे पइसा आवता, वइसे-वइसे सड़क पर भीड़ बढ़ल जाता. अब लगता कि थोड़े दिन में सब कुछ ठीक होइ जाइ’. इससे पता चलता है कि नोटबंदी के प्रभाव का छोटे से छोटे व्यक्ति और बड़े से बड़े व्यक्ति अपने स्तर से आकलन कर रहा है. पूछने पर सोहन प्रसाद ने बताया कि अब काफी पइसा आ गइल बा, अब लोग के दिक्कत ना होई.

बैंकों व एटीएम की बढ़ायी गयी सुरक्षा
500 व 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा किये जाने के बाद हर तरफ मारामारी की स्थिति बनी हुई है. पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह खुद घूम-घूम कर बैंकों की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. वहीं, लोगों से धैर्य रखने की अपील की है. इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. बैंक, एटीएम, डाकघर, रेलवे स्टेशन व सरकारी बस स्टैंड पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहीं, पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गयी है. एसपी ने बताया कि सभी एसएचओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले एटीएम, पेट्रोल पंप व बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दें. पुलिस अधिकारियों को सड़क पर गश्त करने की हिदायत दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >