बांड भरने व जुर्माना देने पर आरोपित हुआ मुक्त
आरा : प्लेटफाॅर्म संख्या दो से ट्रेन खुलते ही पुन: चेनपुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को धर दबोचा. हिरासत में लिये गये यात्री ने आरपीएफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इस मामले में आरपीएफ ने यात्री को पकड़ कर हाजत में बंद कर दिया. उक्त आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किये गये हैं. रेल सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्लेटफाॅर्म संख्या दो से सवारी गाड़ी जैसे ही खुली, उसी समय ओवरब्रिज के समीप एक युवक ने ट्रेन को चेनपुलिंग कर दी. आरपीएफ ने जैसे ही उक्त युवक उसे पकड़ा, वह दुर्व्यवहार करने लगा. बाद में आरोपित के परिजनों को बुलाकर बांड भरवाने एवं जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.
