पीरो : तरारी थाना के खेलडिया गांव में बुधवार को विद्युत करंट से एक अधेड व्यक्ति की मौत हो गयी़ मृतक झुन्ना प्रसाद बंधवा गांव निवासी दूधनाथ प्रसाद का पुत्र बताया जाता है़ ग्रामीणों के अनुसार झुन्ना प्रसाद बडकागांव के अमित सिंह के कहने पर लकडी काटने के लिए खेलडि़या गांव के समीप कदम के पेड़ पर चढ़कर लकडी काट रहा था़ इसी दौरान पेड़ के बगल से गुजर रहे विद्युत प्रवाकति तार की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गयी़ घटना के बाद यहां जुटे ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग किया़ बताया जाता है कि मृतक झुन्नू प्रसाद काफी गरीब था और हाल ही में उसने अपनी पुत्री की शादी तय की है़ झुन्नु प्रसाद की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है़.
करेंट लगने से मजदूर की मौत
पीरो : तरारी थाना के खेलडिया गांव में बुधवार को विद्युत करंट से एक अधेड व्यक्ति की मौत हो गयी़ मृतक झुन्ना प्रसाद बंधवा गांव निवासी दूधनाथ प्रसाद का पुत्र बताया जाता है़ ग्रामीणों के अनुसार झुन्ना प्रसाद बडकागांव के अमित सिंह के कहने पर लकडी काटने के लिए खेलडि़या गांव के समीप कदम के […]

हजारों की चोरी : आरा/पीरो. पीरो थानांतर्गत जितौरा बाजार स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने लगभग साठ हजार रूपये मूल्य के सामान एंव नगदी चुरा लिये़ चोरी के इस मामले को लेकर भुक्तभोगी दुकानदार ओम प्रकाश केशरी द्वारा पीरो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार व्यवसायी ओमप्रकाश सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे़ इस बीच चोरों ने दुकान का कुंडी उखाड़ नकदी समेत साठ हजार के सामान लेकर चंपत हो गये़
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां जाडे का मौसम शुरू होते ही इस तरह की चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है़ स्थानीय व्यवसायियों ने जितौरा बाजार व आसपास के ईलाके में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग किया है़