बार बालाओं के साथ पुलिसवालों ने लगाये ठुमके, हुए सस्पेंड

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिसवालों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाएऔर उनकीइस शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हो गया है. इस मामले में भोजपुर के कोइलवर थाना प्रभारी संजय शंकर, एएसआइ देवचंद्र सिंह, सिपाही भूषण को सस्पेंड कर दिया गया है. घटना भोजपुर के कोइलवर थाना चौक की है जहां विजयदशमी […]

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिसवालों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाएऔर उनकीइस शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हो गया है. इस मामले में भोजपुर के कोइलवर थाना प्रभारी संजय शंकर, एएसआइ देवचंद्र सिंह, सिपाही भूषण को सस्पेंड कर दिया गया है.

घटना भोजपुर के कोइलवर थाना चौक की है जहां विजयदशमी के मौके पर स्थानीय पूजा संगठन सरस्वती कला केंद्र द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. वीडियो में पुलिसवाले बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

इस मामले का पता चलते ही आइजी ने भोजपुर एसपी को तलब कियाथा और जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही थी. साथ ही पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ तुरतकार्रवाई करनेकी बात भी गयी थी. कार्यक्रम में कोइलवर थानेदार संजय शंकर समेत थाने के मुंशी समेत थाने के ड्राइवर ने बार-बालाओं की अदाओं पर जमकर ठुमके लगाए और पैसे लुटाए. बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने जरा भी इस बात की परवाह नहीं की कि इनपर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है.

जानकारी के मुताबिक देर रात तक चले इस कार्यक्रम में इलाके के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूदकिसी शख्स ने वीडियाे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और रिकॉर्ड किए वीडियो को वायरल कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >