आरा : भोजपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण पदाधिकारी कर्नल प्रमोद कुमार ने बुधवार को पीरो के रकटू टोला पहुंच कर शहीद हवलदार अशोक कुमार सिंह के शोकाकुल परिवार से मिल कर सांत्वना दी.
इसके साथ ही उन्होंने सैनिक कल्याण कार्यालय से संबंधित कार्यों का निबटारा करने का पूरा भरोसा दिलाया. कर्नल श्री कुमार ने उनके पिता जगनारायण सिंह, शहीद हवलदार की पत्नी संगीता देवी, उनके दोनों पुत्र विकास व विशाल तथा भाई संजय सिंह और उपस्थित अन्य परिजनों से मिल कर सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इस दौरान भोजपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संतोष कुमार तिवारी, शमीम अख्तर तथा नेशनल एक्ससर्विसमैन को-आर्डिनेशन कमेटी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे.
