विजेता पाठकों को दिये गये लक्की ड्राॅ के गिफ्ट

आरा : इस होली, भर लो झोली योजना के तहत लक्की ड्रा के परिणाम के आधार पर विजेता पाठक प्रतिभागियों के बीच उपहारों का वितरण किया गया. प्रभात खबर कार्यालय में आये पाठक प्रतिभागियों को डायनिंग टेबुल, प्लास्टिक कुरसी, मिल्क पॉट, बाल्टी, कुलपेट सहित कई उपहार दिये गये. इनमें कोइलवर के कपिलदेव प्रसाद को डायनिंग […]

आरा : इस होली, भर लो झोली योजना के तहत लक्की ड्रा के परिणाम के आधार पर विजेता पाठक प्रतिभागियों के बीच उपहारों का वितरण किया गया. प्रभात खबर कार्यालय में आये पाठक प्रतिभागियों को डायनिंग टेबुल, प्लास्टिक कुरसी, मिल्क पॉट, बाल्टी, कुलपेट सहित कई उपहार दिये गये. इनमें कोइलवर के कपिलदेव प्रसाद को डायनिंग टेबुल, सेदहां के रामकुमार, सैदपुर डुमरा के विकास कुमार, कुमारी अर्चना, रेखा राय, ओम शंकर प्रसाद, बबलू अंसारी, राजेश कुमार सिंह को प्लास्टिक चेयर, अमित कुमार को मिल्क पॉट प्रदान किया गया. उपहार पाकर पाठकों के बीच काफी उत्साह का माहौल रहा.

पाठकों ने खुशी का इजहार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अखबार स्थानीय खबरों के मामले में काफी बेहतर है. साथ ही विद्यार्थियों, व्यवसायियों, खेलप्रेमियों के लिए काफी पसंदीदा अखबार है.

प्रभात खबर पढ़ना मुझे बहुत अच्छा लगता है. प्रभात खबर में अन्य अखबारों की अपेक्षा ज्यादा खूबी नजर आती है.
आशा देवी, श्री टोला, आरा
प्रभात खबर की अपनी एक अलग पहचान है. बेबाक टिप्पणी इसकी विशेषता है. यह अखबार पढ़ना बहुत अच्छा लगता है.
ऋतिक कुमार रजक, रामनगर, आरा
प्रभात खबर मैं प्रतिदिन पढ़ता हूं. अन्य अखबारों की अपेक्षा इसमें समाचार सहित संपादकीय पेज बहुत अच्छा है.
अमित कुमार, कश्यप नगर, आरा
प्रभात खबर पढ़ने से जीवन के हर क्षेत्र की जानकारी मिलती है. इससे बहुत लाभ होता है. कैरियर बनाने में इससे बहुत मदद मिलता है.
बबलू अंसारी, जेठवार, पीरो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >