गला रेत मजदूर की हत्या झाड़ी से बरामद हुआ शव

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसडीपीओ द्वारिका पाल. बिहिया : थाने के जज बाजार बिहिया स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से मंगलवार की सुबह में हत्या कर झाड़ी में फेंका गया शव पाये जाने पर लोगों में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर बिहिया पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन की […]

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसडीपीओ द्वारिका पाल.

बिहिया : थाने के जज बाजार बिहिया स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से मंगलवार की सुबह में हत्या कर झाड़ी में फेंका गया शव पाये जाने पर लोगों में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर बिहिया पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन की और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक का नाम बच्चा सिंह (45 वर्ष) बताया जाता है, जो बिहिया नगर स्थित बिहिया गांव निवासी स्व वशिष्ठ सिंह का पुत्र है. बताया जाता है कि मृतक मजदूरी का काम करता था और फिलहाल 7-8 वर्षों से जगदीशपुर थाने के बड़हरा टोला गांव में अपनी बहन के यहां रहता था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह में कुछ बच्चे शौच के लिए उक्त झाड़ी की तरफ गये,
जहां शव पड़ा देख कर शोर मचाया. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे जगदीशपुर एसडीपीओ द्वारिका पाल ने बताया कि घटनास्थल से लगभग 20 फुट की दूरी पर काफी खून बिखरा पड़ा है, जिससे मालूम पड़ता है कि हत्या करने के बाद अपराधियों द्वारा शव को घसीट कर समीप के झाड़ी में फेंका गया है.
एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से खून से सना एक चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस को अनुमान है कि घटना को अंजाम देनेवाले अपराधी तीन से चार की संख्या में हो सकते हैं तथा घटना को सोमवार की रात में अंजाम दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >