नहर पर बने डायवर्सन के ऊपर से बह

रहा पानी, ध्वस्त होने का बढ़ा खतरा गड़हनी-अगिआंव सड़क हो सकती है बाधित अगिआंव : प्रखंड के अगिआंव गांव के नहर पर बना डायवर्सन टूटने की कगार पर है. नहर में अधिक पानी आ जाने के कारण पानी डायवर्सन के ऊपर से बहता नजर आ रहा है. यदि इसी तरह रहा, तो अगिआंव-गड़हनी सड़क बाधित […]

रहा पानी, ध्वस्त होने का बढ़ा खतरा

गड़हनी-अगिआंव सड़क हो सकती है बाधित
अगिआंव : प्रखंड के अगिआंव गांव के नहर पर बना डायवर्सन टूटने की कगार पर है. नहर में अधिक पानी आ जाने के कारण पानी डायवर्सन के ऊपर से बहता नजर आ रहा है. यदि इसी तरह रहा, तो अगिआंव-गड़हनी सड़क बाधित हो सकती है. वाहनचालकों की लापरवाही के कारण डायवर्सन खराब हो गया है. डायवर्सन को बचाने और आवागमन जारी रखने के लिए नहर में पानी को कम किया जाना चाहिए. बड़े वाहनों पर भी रोक लगनी चाहिए. पानी का बहाव अगल-बगल के खेतों में भी प्रवेश कर चुका है. ऐसा ही रहा, तो डायवर्सन के साथ-साथ पानी से फसल भी नष्ट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >