आनंद बिहार कोलकाता एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्री नाराज

जनसाधारण के विलंब से चलने से यात्री हो रहे परेशान आरा : आनंद बिहार कोलकाता एक्सप्रेस 13132 रविवार को रद्द रही. ट्रेन रद्द होने से इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आक्रोशित यात्रियों ने रेल विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से किसी तरह की सूचना नहीं दी […]

जनसाधारण के विलंब से चलने से यात्री हो रहे परेशान

आरा : आनंद बिहार कोलकाता एक्सप्रेस 13132 रविवार को रद्द रही. ट्रेन रद्द होने से इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आक्रोशित यात्रियों ने रेल विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से किसी तरह की सूचना नहीं दी जाती है और अचानक ट्रेन को रद्द कर दिया जाता है. वहीं पिछले एक सप्ताह से जन साधारण एक्सप्रेस 12 से 15 घंटे के विलंब से प्रतिदिन चल रही है. इससे दिल्ली जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है, तो दूसरी ओर रेलवे को भी राजस्व में कमी आ रही है.
पिछले एक माह से जन साधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नहीं आयी है. यह ट्रेन लगातार 12 से 15 घंटे तक विलंब से चल कर आरा स्टेशन पहुंच रही है. इस ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि जन साधारण एक्सप्रेस शाम के समय में आती है और अगले दिन सही समय पर दिल्ली पहुंचा देती है. इसलिए इस ट्रेन पर हमलोग सफर करते हैं, क्योंकि इस ट्रेन में सहूलियत ज्यादा मिलती है और कम समय में दिल्ली पहुंचा भी देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >