चरपोखरी : पिछले कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से किसानों में खुशी और हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है. पिछले सप्ताह बारिश नहीं होने से किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में खराब होने लगी थी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान के खेतों में दरार पड़ने लगे थे. ऐसे में दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है तथा खेतों में खाद दे रहे हैं.
मूसलधार बारिश से किसान खुश
चरपोखरी : पिछले कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से किसानों में खुशी और हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है. पिछले सप्ताह बारिश नहीं होने से किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में खराब होने लगी थी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान के खेतों में दरार पड़ने लगे थे. ऐसे […]

सड़कों पर कीचड़ का अंबार : बारिश की वजह से गांव सहित बाजारों की सड़कें जलजमाव के कारण कीचड़युक्त हो गयी हैं. इससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ लगातार बारिश से पशुपालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
नगर की खराब सड़कों के कारण लोग बाजार आने-जाने से कतराने लगे हैं. इसका असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है.
विनोद माथुर, बिहिया
एक वर्ष से आरओबी का निर्माण कार्य बंद रहने से बाजार की स्थिति दयनीय बनी हुई है. बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाजार का रूख करते हैं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है.
रमेश कुमार, व्यवसायी
कीचड़ व जलजमाव से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. बाजार आना-जाना मुहाल हो गया है. पता नहीं स्थिति कब तक ठीक हो पायेगी.
शिवजी पाल, बिहिया
सड़कों की स्थिति ठीक नहीं रहने से बाजार में आना-जाना मुश्किल हो गया है. अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
भीम साह, बिहिया