आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित मेला में लगे पानी में मंगलवार की दोपहर 11 हजार बिजली का तार टूट कर गिरने से दो की मौत हो गयी. तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गये. इसके अलावा 30 से ज्यादा पशुओं की मौत हो गयी. इस घटना के बाद वहां अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने आरा – सासाराम मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजा देने की मांग करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीएम सुरेंद्र प्रसाद, सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला पहुंचे, जबकि सदर अस्पताल में डीएम वीरेंद्र प्रसाद यादव, एसपी छत्रनील सिंह, डीडीसी इनायत खान पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा किये जा रहे इलाज की विशेष जानकारी ली.
मेले में िगरा हाइटेंशन तार, दो लोगों की मौत
आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित मेला में लगे पानी में मंगलवार की दोपहर 11 हजार बिजली का तार टूट कर गिरने से दो की मौत हो गयी. तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गये. इसके अलावा 30 से ज्यादा पशुओं की मौत हो गयी. इस घटना के बाद वहां अफरा – […]

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गड़हनी स्थित पुराना थाना के समीप लगे मेले में 11 हजार धारा प्रवाह विद्युत तार टूट कर गिरने से पहले बड़हरा
थाना क्षेत्र
के बबुरा निवासी कामता राय के ऊपर गिरा. इसके बाद पानी में आये करंट की वजह से मिलकी निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र हरे कृष्ण सिंह को भी करंट लग गया, जिसके कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. करंट लगने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गये. वहीं कई लोगों के मवेशी काल के गाल में समा गये. उधर घटना स्थल पर करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम को चार – चार लाख रुपया मुआवजा देने के आश्वासन के बाद हटाया जा सका. इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला ने चार – चार लाख रुपया आपदा प्रबंधन की ओर से दिया.