आरा : भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा अयोजित मंथन पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक संस्था द्वारा प्रायोजित चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय स्मार्ट किड्स आरा सेंट्रल स्कूल मीठा कुआं मुख्य अतिथि प्रो कमलानंद सिंह एवं शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा ने संयुक्त रूप से चाल चल कर किया़ मुख्य अतिथि प्रो कमलानंद सिंह ने कहा कि शतरंज के खिलाड़ी मानसिक रूप से शांत एवं एकाग्रचित होते है़ वह कभी भी उग्र नहीं होते है, यदि इस खेल को स्कूल स्तर पर बढ़ावा दिया जायेगा, तो उग्रवाद की समस्या पर बहुत हद तक रोक लग जायेगा़
अध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा ने कहा कि बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए शतरंज के खेल को बढ़ावा देना चाहिए़ समय-समय पर जिला शतरंज संघ द्वारा स्कूलों में शतरंत प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा़ विशिष्ट अतिथि डॉ रवि कुमार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की़ निर्णायक मंडल
वीरेंद्र कुमार, रंजन कुमार थे़ सीनियर वर्ग में सुधांशु रंजन ने मुकेश कुमार, सत्यम प्रताप ने शुभम पांडेय, विजय प्रकाश ने अर्जुन उपाध्याय को हराया, जबकि दीपक सिन्हा एवं रंजीत कुमार के बीच बाजी ड्रा रहीं. इस मौके पर सचिव प्रो मो सैफ सहित कई थे़
