आरा सदर बीडीओ पर हुई कार्रवाई

आरा : आरा सदर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी हिमानी प्रिया पर एक बार फिर गाज गिरी है. सदर एसडीओ ने मतगणना कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में अनुमंडलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके पहले भी इनसे कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो बार जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण की मांग […]

आरा : आरा सदर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी हिमानी प्रिया पर एक बार फिर गाज गिरी है. सदर एसडीओ ने मतगणना कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में अनुमंडलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके पहले भी इनसे कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो बार जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. एसडीओ जब मतगणना केंद्र पर गये, तो वहां अव्यवस्था का आलम देख भड़क गये,

साथ ही मतगणना केंद्र पर आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ठीक ढंग से तैयारी नहीं की गयी थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके बाद भ्जमतगणना कार्य की तैयारी मामले में लापरवाही बरतने को लेकर अनुमंडलाधिकारी सदर नवदीप शुक्ला ने स्पष्टीकरण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >