आरा : आरा-बड़हरा मुख्य पथ पर छापेमारी कर पुलिस ने डेढ़ क्विंटल भांग के साथ छपरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि छपरा से एक व्यक्ति गांजा लेकर आरा आ रहा है. सूचना मिलने के साथ ही आरा-बड़हरा पथ पर केशोपुर के समीप छापेमारी की गयी, जहां से छपरा जिले के डोरीगंज निवासी श्रीनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से डेढ़ क्विंटल भांग बरामद हुआ. पुलिस उसकी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि किस उद्देश्य से भांग लाया जा रहा था. इसकी जांच की जा रही है.
गांजे की सूचना पर हुई छापेमारी, मिला भांग
आरा : आरा-बड़हरा मुख्य पथ पर छापेमारी कर पुलिस ने डेढ़ क्विंटल भांग के साथ छपरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि छपरा से एक व्यक्ति गांजा लेकर आरा आ रहा है. सूचना मिलने के साथ ही आरा-बड़हरा पथ पर केशोपुर के समीप छापेमारी की गयी, जहां से […]
