4,31,904 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

जवाहर टोला मध्य विद्यालय से डीएम ने दो बूंद पिला कर की शुरुआत दवा पिलाने के लिए बनायी गयीं पांच टीमें डोर-टू-डोर दवा पिलाने के लिए 1111 कर्मियों को लगाया गया दो जून तक यह अभियान चलाया जायेगा आरा : जवाहर टोला मध्य विद्यालय से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र […]

जवाहर टोला मध्य विद्यालय से डीएम ने दो बूंद पिला कर की शुरुआत

दवा पिलाने के लिए बनायी गयीं पांच टीमें
डोर-टू-डोर दवा पिलाने के लिए 1111 कर्मियों को लगाया गया
दो जून तक यह अभियान चलाया जायेगा
आरा : जवाहर टोला मध्य विद्यालय से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. जिले में 0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 431904 का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही पांच टीम भी बनायी गयी है. इसमें डोर-टू-डोर दवा पिलाने के लिए 1111 कर्मियों को लगाया गया है.
जबकि 139 ट्रांजिट टीमें लगायी गयी हैं. वहीं 25 मोबाइल टीम तथा सभी टीमों पर नजर रखने के लिए 394 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं. दवा पिलाने को लेकर एनसीसी के 15 कैडेट को लगाया गया है.
सीएस डॉ एसके अमन ने बताया कि 29 मई से 2 जून तक यह अभियान चलाया जायेगा. पांच दिनों में 0-5 वर्ष के 431904 बच्चों को दवा पिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जायेगा. आमलोगों को इस अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील की है. इस मौके पर आरके साहू, एसएमओ सुभाष गोलकर, कुमुद रंजन मिश्रा, सारिका श्रीवास्तव सहित कई लोग थे.
139 बनायी गयी हैं ट्रांजिट टीम
पोलियोरोधी खुराक पिलाने को लेकर 139 ट्रांजिट टीमें बनायी गयी हैं. जबकि 25 मोबाइल टीम को भी लगाया गया है. जो ईंट-भट्ठे व स्टेशनों पर आनेवाले बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >