चिकित्सक की कार की चाबी भी हुई बरामद
आरा : पटना जिले के दुलहीनगंज बाजार में गत दिनों एक चिकित्सक पर हुई फायरिंग और अपहरण के मामले में पटना पुलिस और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव छापेमारी कर अशोक यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अशोक यादव के पास से चिकित्सक के कार की चाबी बरामद हुई है. गिरफ्तारी के साथ पटना पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी.
मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों दुलहीनबाजार स्थित क्लिनिक बंद कर पटना लौट रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर चिकित्सक का अपहरण करने की कोशिश की थी.
इसके बाद चिकित्सक का चालक थाने में भागकर अपनी जान बचायी थी, जिसके बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. पटना पुलिस को जैसे ही भोजपुर से जुडे होने का मामला प्रतीत हुआ. पुलिस ने पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव में छापेमारी कर अशोक यादव को धर दबोचा.
