आइसा ने रोकी ट्रेन

कुलपति के गार्ड को बरखास्त करने की मांग आरा : पटना विश्वविद्यालय और बीएचयू के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आइसा ने शुक्रवार को रेल चक्का जाम किया़ बीएचयू में 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ और पटना विवि के छात्रों के आंदोलन किये जाने […]

कुलपति के गार्ड को बरखास्त करने की मांग
आरा : पटना विश्वविद्यालय और बीएचयू के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आइसा ने शुक्रवार को रेल चक्का जाम किया़ बीएचयू में 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ और पटना विवि के छात्रों के आंदोलन किये जाने पर कुलपति के गार्ड द्वारा गोली चलाने के जिम्मेवार कुलपति एवं गार्ड को बरखास्त करने के सवाल पर राज्यव्यापी अभियान के तहत रेल चक्का जाम किया गया़
जाम के पूर्व आइसा ने भाकपा माले कार्यालय से मार्च निकाला, जो रेलवे स्टेशन पहुंचा़ जहां डाउन में मुगलसराय- पटना पैसेंजर को रोका गया़ इस मौके पर आइसा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार एवं मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की़ चक्का जाम के दौरान रेलवे पुलिसकर्मी के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई़ चक्का जाम के बादसभा को संबोधित करते हुए आइसा जिलाध्यक्ष सबीर ने कहा कि देश भर में छात्रों के आंदोलन पर दमन किया जा रहा है़
अगर कोई शिक्षा रोजगार के सवालों पर बोलता है, तो उन छात्रों को निष्कासित किया जा रहा है़ देश के एक-एक कर तमाम विश्वविद्यालयों को टारगेट किया जा रहा है़ प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन छात्रों की मन की बात नहीं सुनना चाहते है़ं पूरे देश में मोदी सरकार के द्वारा कैंपसों में अघोषित आपातकाल लागू है़ तमाम कैंपसों में छात्र आंदोलन करने को मजबूर है़ं इस मौके पर शिव प्रकाश रंजन, संदीप, उपेंद्र, अभय कुशवाहा, रंजन कुमार, अभिषेक, सुशील, धीरेंद्र, निरंजन केसरी, जय प्रकाश, धनजी, उज्ज्वल, गोलू, राजू, धर्मदेव, सूरज, रणधीर आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >