12 केंद्रों पर 8791 परीक्षार्थी हुए शामिल

आरा : उच्च न्यायालय सहायक परीक्षा मंगलवार को शहर के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. शहर के क्षत्रिय स्कूल, एसबी कॉलेज, जैन स्कूल, संजय गांधी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, मॉडल इंस्टीच्यूट, बीडी पब्लिक स्कूल, डीके कारमेल स्कूल, टाउन स्कूल, हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली, नेमीचंद शास्त्री विद्यालय, साउटेल मेमेरियल कन्या विद्यालय को केंद्र […]

आरा : उच्च न्यायालय सहायक परीक्षा मंगलवार को शहर के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. शहर के क्षत्रिय स्कूल, एसबी कॉलेज, जैन स्कूल, संजय गांधी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, मॉडल इंस्टीच्यूट, बीडी पब्लिक स्कूल, डीके कारमेल स्कूल, टाउन स्कूल, हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली, नेमीचंद शास्त्री विद्यालय, साउटेल मेमेरियल कन्या विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. जहां 8791 परीक्षार्थी शामिल हुए.

सहायक पद की परीक्षा के लिए केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किये गये थे, हर कमरे में जैमर लगा हुआ था. प्रवेश के पहले छात्रों की गहन तालाशी ली गयी, सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षर्थियों पर नजर रखी गयी थी. वहीं उडन दस्ता टीम के अधिकारियों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. परीक्षा हाई कोर्ट के ऑबर्जबर की देखरेख में संचालित हुई. हाइकोर्ट के प्रतिनिधि के साथ-साथ त्रिस्तरीय ऑब्जर्वर केंद्रों पर तैनात थे.

इस परीक्षा के जोनल को-ऑर्डिनेटर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार झा, जबकि को-ऑर्डिनेटर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रमेश कुमार सिंह थे.

उच्च न्यायालय सहायक की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
परीक्षा को लेकर बनाये गये थे 12 केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >