शराबबंदी का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध

आरा : फौजियों के शराबबंदी के विरोध में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ लीग जिला कोर कमेटी की बैठक जेपी स्मारक परिसर में हुई़ बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव रिटायर्ड सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह ने की़ इसमें कई एजेंडों पर चर्चा की गयी और उस पर निर्णय लिया गया़ पूर्व सैनिकों ने कहा कि […]

आरा : फौजियों के शराबबंदी के विरोध में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ लीग जिला कोर कमेटी की बैठक जेपी स्मारक परिसर में हुई़ बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव रिटायर्ड सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह ने की़ इसमें कई एजेंडों पर चर्चा की गयी और उस पर निर्णय लिया गया़ पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर जल्द ही हमारा लीकर शुरू नहीं हुआ, तो हम सभी पूर्व सैनिक पूरे बिहार में हड़ताल करेंगे़ उत्पाद आयुक्त के पत्र को सब एरिया कमांडर दानापुर छावनी को दिया गया और लिखा गया है

कि सभी पूर्व सैनिक दानापुर छावनी में ही लीकर पियेंगे, जो यह संभव नहीं है़ क्योंकि एक आदमी एक दिन में चार बोतल जो जवान को मिलता है, वह कैसे पियेगा़ अगर वह पी भी जाता है, तो बाकी के 29 दिन क्या करेगा़ इसलिए सरकार उस पर संशोधन करे़ बैठक में यह चर्चा हुई कि इससे कार्यरत सैनिकों के मोरल एवं मन पर घातक प्रहार होगा़ बैठक में महाराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, राम अयोध्या सिंह, सितापति सिंह, निर्मल सिंह, शिवपूजन सिंह, आशा कुमारी आदि थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >