95 लाभार्थियों के बीच 37 लाख के ऋण बंटे

कोइलवर : आरबीआइ द्वारा घोषित आदर्श ग्राम कुल्हडि़या में पीएनबी मंडल कार्यालय, आरा राजीव रंजन की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया़ इसमें लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया़ शिविर में राजीव रंजन के आदर्श ग्राम कुल्हडि़या में सभी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति की बात कही़ इस […]

कोइलवर : आरबीआइ द्वारा घोषित आदर्श ग्राम कुल्हडि़या में पीएनबी मंडल कार्यालय, आरा राजीव रंजन की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया़ इसमें लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया़ शिविर में राजीव रंजन के आदर्श ग्राम कुल्हडि़या में सभी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति की बात कही़ इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक एनके वर्मा ने बैंक से जुड़ने व उससे मिलने वाले फायदे के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी़

साथ ही रूपे कार्ड के प्रचलन व उसके पिन की गोपनीयता के प्रति सजग रहने की बात कही व गैर वित्तीय संस्थाओं की विभिन्न प्रलोभन वाली योजनाओं से सावधान रहने को कहा़ इस क्रम में पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी मुख्य प्रबंधक विजय कुमार व कोइलवर शाखा प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डोर-टू-डोर सर्वे करा कर वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन कर 95 लाभार्थियों को 37 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >