रेलवे स्टेशन व कई जगहों पर ब्रेथ एनलाइजर से हुई चेकिंग

शराब पीनेवालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, जाना पड़ेगा जेल उदवंतनगर में तीन जगहों पर फायरिंग आरा़ : छठे चरण का पंचायत चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी उदवंतनगर में मुखिया प्रत्याशी समर्थकों के बीच फायरिंग का दौर जारी है़ चुनावी रंजिश को लेकर उदवंतनगर में तीन जगहों पर फायरिंग हुई़ इससे गांव में […]

शराब पीनेवालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, जाना पड़ेगा जेल

उदवंतनगर में तीन जगहों पर फायरिंग
आरा़ : छठे चरण का पंचायत चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी उदवंतनगर में मुखिया प्रत्याशी समर्थकों के बीच फायरिंग का दौर जारी है़ चुनावी रंजिश को लेकर उदवंतनगर में तीन जगहों पर फायरिंग हुई़ इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर मुखिया प्रत्याशी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है़ मिली जानकारी के अनुसार जैतपुर और रघुपुर तथा सखुहा गांव में दो मुखिया समर्थक आमने-सामने आ गये,
जिसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों पक्षों की तरफ से 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गयी़ इससे गांव में दहशत का माहौल है़ इसकी सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर हरेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, कृष्णकांत सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया़ इस मामले में रघुपुर निवासी मुखिया प्रत्याशी योगेंद्र सिंह के बयान पर निवर्तमान मुखिया हरेंद्र सिंह,
विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है़ इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है़ उन्होंने कहा कि घटना में शामिल और लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है़ उन्होंने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर यह घटना घटित हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >