पीरो : तरारी प्रखंड में पंचायत चुनाव के सातवें चरण के दौरान 18 मई को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया चलेगी़
सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां मतदान के समय में संशोधन किया है़ वैसे निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यहां निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.
निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार सभी संवेदनशील बूथों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही है ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के खुल कर मतदान में हिस्सा ले सके़
