उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

पीरो : तरारी प्रखंड में सातवें चरण के दौरान होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जाेरों पर है़ यहां विभिन्न पदों के लिए किस्मत अाजमाने चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक दी है़ मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ- साथ यहां प्रचार अभियान और जोर पकड़ता जा […]

पीरो : तरारी प्रखंड में सातवें चरण के दौरान होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जाेरों पर है़ यहां विभिन्न पदों के लिए किस्मत अाजमाने चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक दी है़ मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ- साथ यहां प्रचार अभियान और जोर पकड़ता जा रहा है़ चुनाव प्रचार में वैसे तो सभी प्रमुख पदों के उम्मीदवार पूरा जाेर लगा रहे हैं लेकिन मुखिया पद के प्रत्याशी इस मामले में अन्य पदों के उम्मीदवारों की तुलना में बहुत आगे नजर आ रहे हैं.
मुखिया पद के उम्मीदवारों की संख्या भी इस बार प्रत्येक पंचायत में अन्य पदों के उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है़ एक- एक पंचायत में 15 से 20 उम्मीदवार अकेले मुखिया पद के लिए मैदान में हैं.
इधर प्रखंड में होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए स्थानीय प्रशासन अंतिम तैयारी में जुट गया है़ यहां 18 मई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है़ सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, आने-जाने के रास्ता, रैंप, शेड सहित अन्य इंतजाम लगभग पूरे कर लिये गये हैं. जिन केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां यथासंभव बिजली पहुंचाने की कवायद प्रशासन द्वारा की जा रही है़ निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के अनुसार मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने एवं ले आने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >