मुख्यमंत्री का महागंठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत

पीरो/आरा : बनारस जाने के क्रम में गुरुवार को पीरो पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्थानीय महागठबंध कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया़ जबकि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजायी करते हुए पार्टी एंव सरकार के नीतियों एंव कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एंव कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाने में सहयोग […]

पीरो/आरा : बनारस जाने के क्रम में गुरुवार को पीरो पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्थानीय महागठबंध कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया़ जबकि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजायी करते हुए पार्टी एंव सरकार के नीतियों एंव कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एंव कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाने में सहयोग करने की अपील की़ यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों में भी काफी उत्साह देखा गया़ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एंव महागठबंधन के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की आगवानी को लेकर सडकों के दोनों किनारे लंबी कतार में खड़े थे़

मुख्यमंत्री के यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ लग गयी़ वहीं आरा में आरा़ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना से बनारस जाने के क्रम में जदयू, राजद व कांग्रेस के नेताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया़ जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में अनाइठ धोबीघटवा मोड़ पर स्वागत किया गया़ मौके पर भाई ब्रह्मेश्वर, पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर, भीम सिंह पटेल, सुधांशु कुमार, राजीव रंजन श्रीवास्तव, अमित केशरी, मंटू शर्मा, जयप्रकाश चौधरी, विनय चौधरी, देवकांत सिंह आदि थे़

वहीं नगर विधायक डॉ नवाज आलम उर्फ अनवर आलम, जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने धरहरा पुल पर मुख्यमंत्री का अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार यादव, कांतु यादव, मुन्ना यादव, राजू कुशवाहा, संतोष यादव, कुमुद पटेल, आदि थे़

वहीं छात्र समागम के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह बजरंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बाजार समिति के समक्ष गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया़ कार्यक्रम में मिथुन सिंह, दीपक, युवराज, मो शाहरूख, बंटी मिश्रा, पंकज पांडेय, हिमांशु सिंह, चंदन सिंह, विकेश विधाता, अनिल तिवारी आदि थे़

वहीं अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह कुशवाहा ने धरहरा पुल पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया़ इधर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी का बनारस जाने के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कोइलवर के सकड्डी में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया़ मौके पर लवकुश सिंह, मो शाहबुद्दीन, मनोज कुमार ने भी अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >