तस्करी के लिए लाये गये हथियार को पुलिस ने किया बरामद

कारोबारी फरार, पूछताछ के लिए पुलिस ने एक को लिया हिरासत में आरा :नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर तीन से सटे झुग्गी-झोंपड़ी में छापेमारी कर तस्करी के लिए लायी गयी दो देशी पिस्टल को बरामद किया है. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इस मामले में पूछताछ […]

कारोबारी फरार, पूछताछ के लिए पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

आरा :नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर तीन से सटे झुग्गी-झोंपड़ी में छापेमारी कर तस्करी के लिए लायी गयी दो देशी पिस्टल को बरामद किया है. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
इस संबंध में नवादा थानाप्रभारी संजय शंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए हथियार लाये गये हैं. सूचना मिलने के साथ ही वहां छापेमारी की गयी. जहां से दो देशी पिस्टल बरामद की गयी. इसके साथ ही तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >