पैसा लेनेवाली तसवीर के वायरल होने पर पुलिसकर्मी निलंबित

कोईलवर : भोजपुर के प्रवेश द्वार कहे जानेवाले अब्दुल बारी पुल पर वाहनों के प्रवेश करने के एवज में पुल पर विधि व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की जबरन वसूली जगजाहिर है़ गुरुवार की शाम में पुल पर जबरन वसूली में लगे पुलिसकर्मियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर दिखने लगी़ देखते- ही- देखते वॉट्सएप्प के एक […]

कोईलवर : भोजपुर के प्रवेश द्वार कहे जानेवाले अब्दुल बारी पुल पर वाहनों के प्रवेश करने के एवज में पुल पर विधि व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की जबरन वसूली जगजाहिर है़
गुरुवार की शाम में पुल पर जबरन वसूली में लगे पुलिसकर्मियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर दिखने लगी़ देखते- ही- देखते वॉट्सएप्प के एक न्यूज ग्रुप से उड़ती हुई ये तसवीरें और खबर फेसबुक समेत अन्य सोशल साइटों पर वायरल हो गयी़ इधर तसवीरों व खबर के वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस की चहुंओर भर्त्सना होने लगी़ सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों ने भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिया़
मामले को तूल पकड़ते देख पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों को शाहाबाद रेंज के डीआइजी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया गया़ इधर जबरन वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों के निलंबन की खबर पर लोग संतुष्ट तो दिखे लेकिन उनका कहना था कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है.
जब भी इस तरह की खबरें प्रकाशित होती हैं, पुलिस लोगों में अपनी साख बरकरार रखने के लिए कुछ दिन के लिए पुलिसकर्मियों को दंडित तो कर देती है लेकिन जो नये पुलिसकर्मी आते हैं वह भी इस परंपरा के निर्वहन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >