कोइलवर : इलाके में आज कल उचक्कों का मनोबल काफी बढ़ गया है. प्रशासन की शिथिलता ने इनके मंसूबों को बल दे दिया है. क्षेत्र में वित्तीय प्रतिष्ठानों व बैंकों के आसपास इनकी सक्रियता काफी बढ़ गयी है. ताजा मामला कोइलवर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की कोइलवर शाखा के नजदीक का है. यहां गीधा निवासी धनंजय कुमार सिंह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे थे. गीधा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव धनंजय बैंक से 28 हजार 500 रुपये को निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया.
उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये साढ़े 28 हजार रुपये
कोइलवर : इलाके में आज कल उचक्कों का मनोबल काफी बढ़ गया है. प्रशासन की शिथिलता ने इनके मंसूबों को बल दे दिया है. क्षेत्र में वित्तीय प्रतिष्ठानों व बैंकों के आसपास इनकी सक्रियता काफी बढ़ गयी है. ताजा मामला कोइलवर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की कोइलवर शाखा के नजदीक का है. यहां […]

जब वे जाने के लिए बाइक पर बैठ बाइक को मोड़े तभी इनकी नजर गाड़ी की डिक्की पर पड़ी और वो भौंचक रह गये. डिक्की में रखे बैंक से निकाले 28 हजार 500 रुपये और अन्य आवश्यक कागजात गायब थे. मिनटों में ही डिक्की में रखे पैसे के इस तरह गायब हो जाने पर वे हतप्रभ हो गये.
इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं इस घटना के एक दिन पहले ही चांदी थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की चांदी शाखा में रुपये जमा कराने पहुंचे एक बुजुर्ग को उचक्कों ने धोखे में डाल 25 हजार रुपये उड़ा दिया था. जानकारी के अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा निवासी श्याम बाबू 45 हजार रुपये जमा कराने के लिए बैंक के काउंटर पर गये. इस दरम्यान एक उचक्के ने बुजुर्ग से छोटे-बड़े नोटों को बदलने की मिन्नत की.
बुजुर्ग ने युवक की बार-बार मिन्नत करने पर नोटों की अदला बदली कर ली. युवक भी पैसे लेकर जल्दबाजी में चलता बना. इधर जब काउंटर पर पैसा मिलान करने की बारी आयी तो कुल रुपये 45 हजार के बजाय 20 हजार ही ठहरे. 25 हजार की ठगी का आभास होते ही बुजुर्ग भौंचक रह गए. बाद में ठगी के शिकार बुजुर्ग ने चांदी थाने में एक मामला दर्ज कराया है. इधर इलाके में लगातार दो दिनों में दो अपराधों से लोगों में दहशत व्याप्त है. वहीं प्रशासन की कार्यशैली पर उंगली उठाने लगे हैं.
मंदिर के शिलान्यास सह जन्मोत्सव को लेकर बैठक
आरा़ चंदवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 9 मई को होनेवाले भगवान परशुराम मंदिर के शिलान्यास सह जन्मोत्सव समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई़ इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के शाहाबाद अध्यक्ष अंजनी तिवारी व मंच संचालन अभिषेक तिवारी ने किया़
बैठक में युवा ब्राह्मण महासभा के शाहाबाद अध्यक्ष चंदन बाबा, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, आरा महानगर युवा अध्यक्ष जयकांत उपाध्याय, उपाध्यक्ष अभिषेक ओझा, प्रणव तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष भोजपुर छोटू ओझा, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक, शत्रुध्न तिवारी, युवा शाहाबाद अध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ, फिल्म अभिनेता व गायक प्रशांत चौबे को बनाया गया़
बैठक में मंदिर शिलान्यास सह जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गयी़ मौके पर सुनील पाठक, अमरेंद्र चौबे, परशुराम पांडेय, सुशील ओझा, विशेश्वर नाथ पांडेय, चंदन पांडेय, विपिन मिश्रा, अखिलेश चौबे, रंजीत तिवारी, मुनमुन दूबे, नवीन ओझा, अखिलेश पाठक आदि मौजूद थे़