डुमरिया को हरा जेठवार की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया
पीरो : तरारी प्रखंड अंतर्गत अमरूहां गांव के खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जेठवार की टीम ने डुमरिया को एक रन से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया़ इसके पूर्व इस मौके पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद तरारी के माले विधायक सुदामा प्रसाद ने फीता […]
पीरो : तरारी प्रखंड अंतर्गत अमरूहां गांव के खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जेठवार की टीम ने डुमरिया को एक रन से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया़ इसके पूर्व इस मौके पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद तरारी के माले विधायक सुदामा प्रसाद ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया़
इस मौके पर राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, रामबचन राम, श्याम कुमार, शंभू कुमार, सत्येंद्र साह, कृष्ण बिहारी समेत कई अन्य गणमान्य लोगमौजूद थे़
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है़ जब-जब अवसर मिलता है ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को साबित भी करते हैं, लेकिन पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण ये प्रतिभाएं निखर कर सामने नहीं आ पाती है़ं
विधायक ने सरकार से ऐसी खेल नीति बनाने की अपील की, जिसके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी सम्मान का अवसर प्राप्त हो सके़ इधर मैच में पहले खेलने उतरी जेठवार की टीम द्वारा 20 ओवरों में 121 रन बनाया गया. इसके बाद डुमरिया के खिलाडि़यों ने भी बेहतर खेल दिखाते हुए मैच को जीतने के काफी करीब पहुंच गये़,
लेकिन अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर डुमरिया का अंतिम खिलाड़ी रन आउट हो गया और जेठवार की टीम यह मैच एक रन से जीत गयी़ मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेठवार के खिलाड़ी एहसान अहमद को मैन आॅफ द मैच और मैन आॅफ द सीरिज का खिताब दिया गया़