किसानों ने धान क्रय करने में लगाया अनियमितता का आरोप

उदवंतनगर : किसान घंटो डीसीओ साहब का इंताजार करते रहे, पर साहब का दर्शन नहीं हो पाया. काफी मशक्कत के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी का दूरभास पर फरमान किसानों को सुनाई दिया कि आज की धान क्रय की जांच स्थगित कर दी गयी है. इससे किसान आक्रोशित हो उठे. उदवंतनगर पैक्स द्वारा धान की खरीदारी […]

उदवंतनगर : किसान घंटो डीसीओ साहब का इंताजार करते रहे, पर साहब का दर्शन नहीं हो पाया. काफी मशक्कत के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी का दूरभास पर फरमान किसानों को सुनाई दिया कि आज की धान क्रय की जांच स्थगित कर दी गयी है. इससे किसान आक्रोशित हो उठे. उदवंतनगर पैक्स द्वारा धान की खरीदारी में अनिमियतता बरतने तथा जबरन 100 रु प्रति क्विंटल से अधिक राशि वसूलने का आरोप किसानों द्वारा लगाया गया.

उदवंतनगर निवासी किसान श्रीराम सिंह सहित दर्जनों किसानों ने पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पर मनमानी करने तथा किसानों का धान क्रय में शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके विरुद्ध किसानों को ब्लॉक होते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी तक गुहार लगानी पड़ी. डीसीओ द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पैक्स कार्यालय का निरीक्षण करना था.

डीसीओ ने जांच की तिथि आगामी 13 मई कर दी, जिस पर किसानों ने एतराज जताया और कहा कि 14 मई को चुनाव होना है . मामले को रफा- दफा करने की नीयत से ऐसे दिन का चुनाव किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >