पीरो : पटना हाइकोर्ट द्वारा दस्तावेज नवीसों का लाइसेंस रद्द करने संबंधी राज्य सरकार के निर्णय पर रोक लगाये जाने के फैसले का स्थानीय दस्तावेज नवीसों ने स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया है़ दस्तावेज नवीस संघ के जिलाध्यक्ष मो शाहजादा खां ने कहा कि राज्य के विभिन्न निबंधन कार्यालयों में दस्तावेज लेखन कार्य में लगे हजारों कातिबों की इस कार्य से रोजी- रोटी चलती है़ इसके लिए राज्य सरकार द्वारा दस्तावेज नवीसों को नियमानुसार अनुज्ञप्ति भी जारी की गयी है़ इधर, राज्य सरकार ने मनमाने ढंग से दस्तावेज नवीसों की अनुज्ञप्ति रद्द कर इनकी रोजी-रोटी छीन ली थी़
लाइसेंस रद्द के निर्णय पर रोक को बताया न्याय की जीत
पीरो : पटना हाइकोर्ट द्वारा दस्तावेज नवीसों का लाइसेंस रद्द करने संबंधी राज्य सरकार के निर्णय पर रोक लगाये जाने के फैसले का स्थानीय दस्तावेज नवीसों ने स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया है़ दस्तावेज नवीस संघ के जिलाध्यक्ष मो शाहजादा खां ने कहा कि राज्य के विभिन्न निबंधन कार्यालयों में दस्तावेज लेखन […]
