अग्निपीड़ितों से मिली भाकपा माले की टीम
मोदी सरकार के रास्ते पर चल रही नीतीश सरकार
आरा : शाहपुर के लालू डेरा में अगलगी के शिकार पीड़ितों से भाकपा माले नेताओं की टीम तरारी विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में मिली़ पांच सदस्यीय नेताओं की टीम ने पीड़ितों से मुलाकात के बाद आरा लौट कर पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की़ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि महागंठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार ने गरीब- गुरबों के प्रति संवेदनहीनता एवं उपेक्षा का भाव बढ़ता जा रहा है़ नीतीश सरकार भी मोदी सरकार के रास्ते पर चल रही है़ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे बिहार में अगलगी की घटनाएं सुरसा की तरह बढ़ रही है़ं
इसकी मुख्य वजह खाना बनाते समय फूस की झोंपड़ियों में आग लगना है़ खाना बनाते या अन्य कारणों से झोंपड़ियों में आग लगना जब तक बिहार के सभी गरीबों को इंदिरा आवास के तहत पक्का मकान उपलब्ध नहीं कराया जाता और गांव में कुएं के साथ पानी की अन्य सुविधाएं बहाल नहीं की जाती, तब तक अगलगी की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल है़ उन्होंने कहा कि जांच दल ने पीड़ितों से मिलने के बाद सांत्वना प्रकट की और पर्याप्त मात्रा में राहत कार्य चलाने और कथित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने तथा प्रत्येक गांव में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की़ जांच दल में जिला स्थायी समिति सदस्य दिलराज प्रीतम, जिला कमेटी सदस्य हरेंद्र सिंह, अधिवक्ता वृंदा यादव, सुजीत कुमार आदि थे़
