बड़हरा : फूहां गांव में आग से सात घर के जलने के बाद उसी रात फिर उसी मुहल्ले के 15 घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार भूअर बिंद, लंगटू बिंद, दुदुल बिंद, अशोक बिंद, सुरेश बिंद, छोटू बिंद, बलेटन बिंद, शनीचरी कुंअर, दीनेश राय, उपेन्द्र राय, जहाना खातून, शंकर राय ,
धर्मवीर राय, कामता पंडित व शिवजी महतो का घर व घर का लाखों रुपये का सामान जल गया. इसके बाद भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के द्वारा पीड़ितों के अंग वस्त्र प्रदान किया गया.
