दो प्रखंडों में आज डाले जायेंगे वोट

पंचायत चुनाव. प्रशासनिक तैयारियां हुईं पूरी, केंद्रों पर पहुंचे मतदानकर्मी 2854 पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 197012 मतदाता कोइलवर में 118092 मतदाता, तो संदेश में 78920 हैं आरा : पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. […]

पंचायत चुनाव. प्रशासनिक तैयारियां हुईं पूरी, केंद्रों पर पहुंचे मतदानकर्मी
2854 पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 197012 मतदाता
कोइलवर में 118092 मतदाता, तो संदेश में 78920 हैं
आरा : पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. संदेश और कोइलवर प्रखंड में आज वोट डाले जायेंगे. इसको लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव तथा पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की. अधिकारियों ने बताया कि संदेश प्रखंड के 11 पंचायत और कोईलवर प्रखंड के 17 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जायेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किये जायेगें.
इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार गड़बड़ी की सूचना देने के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं. जहां जिला नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी सदर अनुमंडलाधिकारी तथा प्रखंड नियंत्रण कक्ष में अधिकारी मौजूद रहेंगे. वहीं चुनाव की निगरानी करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुमार अरूण प्रकाश को संदेश, सोमेंद्र कुमार चौधरी को कोइलवर में पर्वेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है. जिनका मोबाइल नंबर संदेश के लिए 9430513297 तथा कोइलवर के लिए 7631936169 हैं.
कोइलवर में 1762, तो संदेश में 1092 प्रत्याशी मैदान में : कोइलवर में विभिन्न पदों के लिए 1762 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, तो संदेश में विभिन्न पदों के लिए 1092 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं. इस प्रकार कुल 2854 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 197012 मतदाता करेंगे.
सुपर जोनल एवं जोनल दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी प्रतिनियुक्ति : प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सुपर जोनल दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिलाधिकारी ने बताया कि सभी जोनल दंडाधिकारी मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे, साथ ही मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी एवं पेट्रोलिंग पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर निरंतर उनके संपर्क में रहेंगे तथा सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे. वहीं कोइलवर एवं संदेश प्रखंड में 4 तथा 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
सभी सीमावर्ती इलाके रहेंगे पूरी तरह सील, आने-जाने वालों पर रखी जायेगी कड़ी नजर : प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर संदेश और कोइलवर प्रखंड की सभी सीमावर्ती इलाके सील रहेंगे. इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. वहीं वाहनों की चेकिंग के लिए चेकपोस्ट भी बनाये गये हैं. वाटर बोट से भी सोननद के तटीय इलाकों पर नजर रखी जायेगी. इसके साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
इन मतदान केंद्रों की होगी लाइव वेवकास्टिंग : पंचायत चुनाव का लेकर कोइलवर में 234 तथा संदेश में 159 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां 197012 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके साथ ही कोईलवर के प्राथमिक विद्यालय पचैना तथा संदेश के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अखगांव से लाइव वेवकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. जबकि आदर्श मतदान केंद्र के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैना तथा संदेश में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, संदेश को बनाया गया है.
इन नंबरों पर दे सकते हैं गड़बड़ी की सूचना : चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष-06182-248701, 248702, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष 06182-248359, मोबाइल नं. 9473191235. वहीं कोईलवर प्रखंड के लिए 9472938795 तथा संदेश के लिए 9431818021, 8757645724, 9693218880 है.
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से हो अनुपालन : पंचाय
त चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. अबतक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
15 हजार लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई : चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर 15 हजार लोगों पर अबतक निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. जबकि 35 हजार लीटर शराब की बरामदगी व वाहन चेकिंग से 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है.
प्रत्याशियों को इन वाहनों से ही चलाना होगा काम : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला परिषद पद के प्रत्याशी के लिए एक हल्का मोटर वाहन एलएमवी, मुखिया के लिए एक मोटरसाइकिल, सरपंच के लिए एक मोटरसाइकिल, पंचायत समिति के लिए एक मोटरसाइकिल तथा ग्राम पंचायत सदस्य एवं पंच के लिए कोई भी वाहन नहीं हैं.
अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता दोनों में से कोई एक वाहन का उपयोग कर सकते हैं. वाहन की अनुमति निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया जा रहा है. उसका अनुमति पत्र विंड स्क्रीन पर साटना आवश्यक है.
सभी प्रखंडों में ट्रवल शूटिंग टीम का किया गया गठन : राज्य आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र पर लाइव वेवकास्टिंग करायी जा रही है. इसे शत-प्रतिशत सफल करने हेतु एक-एक ट्रवल शूटिंग टीम का गठन किया गया है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आये, तो उसे त्वरित गति से ठीक किया सके.
कोइलवर प्रखंड में पद
मुखिया-17,सरपंच-17,पंचायत समिति सदस्य-23,वार्ड सदस्य-229,ग्राम कचहरी पंच-229 ,जीप 2- 517
मैदान में थे प्रत्याशी
मुखिया-224, पंसस-171,सरपंच-85,वार्ड सदस्य-558,ग्राम कचहरी पंच-233,जीप-21 , कुल 1292
निर्विरोध जीते प्रत्याशी
सरपंच- 2,वार्ड सदस्य-50,पंच-130
मैदान में बचे प्रत्याशी
मुखिया प्रत्याशी 224, सरपंच पद-85,पंचायत समिति सदस्य-171, वार्ड सदस्य – 177, ग्राम कचहरी पंच-48 जीप सदस्य पद-21 कुल 726 प्रत्याशी
रिक्त रहे पद
2 वार्ड सदस्य, 51 पंच
प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज
सहार. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रखंड क्षेत्र में प्रचार प्रसार की गतिविधि जोरों पर है.शनिवार के दिन सहार पूर्वी के जिला पार्षद प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड क्षेत्र के बरूही, बजरैया, बंशी डिहरी में जनसंपर्क अभियान चलाकर सिलाई मशीन पर मोहर लगाकर विजय बनाने की आह्वान की. इस दौरान बरूही, बजरिया में महेंद्र प्रसाद के पूर्व के कार्यों को लेकर मतदाता आकर्षित होते देखे हैं, वहीं सहार पश्चिमी के जिला पार्षद उम्मीदवार उपेंद्र पासवान क्षेत्र के बहुआरा, कोशियार, अमरूहा मे प्रचार-प्रसार कर पतंग छाप पर मोहर लगाकर विजय बनाने की आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >