बंदी की बिगड़ी हालत कराया गया अस्पताल में भरती

आरा : मंडल कारा में बंद एक बंदी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में ही भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी नागेंद्र सिंह हत्या […]

आरा : मंडल कारा में बंद एक बंदी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में ही भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी नागेंद्र सिंह हत्या के मामले में विगत 38 माह से जेल में बंद है. अचानक गुरुवार को उसकी छाती में तेज दर्ज होने लगी. जिसके बाद इसकी सूचना कारा प्रशासन को दी गयी.

सूचना मिलने के साथ ही बंदी को पहले जेल अस्पताल में भरती कराया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विजयोत्सव दिवस में शामिल होंगे गन्ना उद्योग मंत्री : जगदीशपुर. 23 अप्रैल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्घा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करने पहुंचेगे बिहार सरकार के गन्न उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह़ विजयोत्सव दिवस के अवसर पर होने वाले एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन, घुड दौड़, प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा़
एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा गन्ना उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह केा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अधिकृत किया गया है, जो कार्यक्रम में शामिल होंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >